Random images from my flickr stream...

www.flickr.com
Showing posts with label aarti. Show all posts
Showing posts with label aarti. Show all posts

29/09/10

कलमाड़ी की (कु)आरती



जय बाबा कलमाड़ी
बोलो जय बाबा कलमाड़ी
अद्भुत अनोखे ढंग से
तुमने commonwealth की मारी ||

बोलो जय बाबा कलमाड़ी!!!

सारे सम्बन्धी करोडपति
चाहे देश हो जाये भिखारी |
सबका ख्याल तुम्हे है
दोस्ती हो या रिश्तेदारी ||

बोलो जय बाबा कलमाड़ी!!!

इतना पैसा खाया
और आधी भी डकार न मारी|
तुमको जेल में डाले
अब किसकी ये ज़िम्मेदारी?

बोलो जय बाबा कलमाड़ी!!!

ऐसा हाल किया के
शर्म से डूब मरे नर नारी|
यमुना में भी बाड़ आ गई
धोने को तुम्हारी बीमारी|

बोलो जय बाबा कलमाड़ी!!!

CWG तो होंगे
भारत की है तय्यारी|
तुम जाने कहाँ जाओगे
कहाँ डूबेगी नैय्या तुम्हारी?????

बोलो जय बाबा कलमाड़ी!!!